रेलवे ने त्योहारों में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04072/04071) चलाने की घोषणा की है। अक्टूबर से नवंबर तक चलने वाली इस ट्रेन के रूट, समय और स्टॉपेज की पूरी डिटेल यहां देखें।
नई दिल्ली। दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के पास आते ही उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना चुनौती बन जाता है। स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने नई दिल्ली से बिहार के सुपौल के बीच एक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04072/04071) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर के महीने में संचालित की जाएगी।
नई दिल्ली से सुपौल (04072) ट्रेन 1 अक्टूबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से रोजाना/निर्धारित दिनों में चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और सफर तय करते हुए तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।
सुपौल से नई दिल्ली (04071) वापसी दिशा में यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। सुपौल से यह सुबह 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाली यह ट्रेन रास्ते में दोनों राज्यों के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।
उत्तरप्रदेश में अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर में रहेगी। बिहार में छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा स्टॉपेज होगा।
उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार (कोसी क्षेत्र) के निवासियों के लिए यह ट्रेन त्योहारों के दौरान घर पहुंचने का एक सुविधाजनक और बेहतर विकल्प साबित होगी।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822