देवघर के रिखिया मंडल कार्यालय में मासिक बैठक संपन्न। 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर और 7 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति। पूरी खबर पढ़ें।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को रिखिया मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मंडल प्रभारी सचिन सुल्तानिया और वरिष्ठ कार्यकर्ता सह मोहनपुर प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश भैया के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 6 अक्टूबर को चौपा मोड़ पर लगेगा स्वास्थ्य शिविर

 बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी 6 अक्टूबर 2026 को चौपा मोड़ पर स्थित यात्री शेड में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर इसे सफल बनाएँ।

 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के लाइव टेलीकास्ट में शामिल होंगे कार्यकर्ता

 इसके साथ ही 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को सुबह 9:00 बजे आर.एल. सराफ उच्च विद्यालय, देवघर के मैदान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव टेलीकास्ट का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रिखिया मंडल से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का निर्णय लिया गया है।

 सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे 7 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे मिथिलेश भैया के रिखिया स्थित निजी आवास पर एकत्रित हों, जहाँ से सभी एक साथ कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।

 प्रमुख रूप से ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित

 बैठक में रिखिया मंडल अध्यक्ष काशी कुमार मंडल, उपाध्यक्ष सुनील मोदी, उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, कमल यादव, सुनील यादव, हनुमान रवानी, शांतनु सिकदर, गणेश मोदी, महाराज मोदी, पवन दास, पंकज झा, पंकज कुमार रेनू, मुकेश कुमार, राजू कुमार, पंकज आर्य समेत कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822