रितेश पांडेय और आस्था सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘साड़ी के पलेट राजा’ जी म्यूजिक पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। रितेश पांडेय और शिवानी सिंह की आवाज में बने इस गाने की पूरी खबर पढ़ें।
कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और अभिनेत्री आस्था सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी का नया गाना ‘साड़ी के पलेट राजा’ जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। वीडियो में रितेश और आस्था की धमाकेदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
गाने की सफलता पर रितेश पांडेय ने कहा, "यह गाना मेरे दिल के करीब है। आस्था सिंह के साथ काम का अनुभव शानदार रहा। श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के बोल ने इसे बेहद खास बना दिया है।"
लक्की विश्वकर्मा के निर्देशन और कोरियोग्राफी में बने इस गाने के डीओपी राजन वर्मा हैं। 'कृष्णा अमृत फिल्म्स' के बैनर तले बने इस वीडियो का प्रचार-प्रसार पीआरओ रंजन सिन्हा कर रहे हैं। बेहतरीन विजुअल्स और म्यूजिक के साथ यह गाना भोजपुरी फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का नया डोज साबित हो रहा है।
...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822