देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा की अहम बैठक। श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण और विकास प्राधिकार की बैठक के मुद्दों पर बनी रणनीति। पढ़ें पूरी खबर।


कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को ऐतिहासिक, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुखद बनाने के उद्देश्य से देवघर स्थित 'पंडा धर्मरक्षिणी सभा' के प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सभा अध्यक्ष डॉ. सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता और महामंत्री निर्मल कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में आगामी मेले के सफल संचालन और प्रशासनिक सामंजस्य पर गहराई से मंथन किया गया।

तीर्थयात्रियों की सहूलियत प्राथमिकता

बैठक का मुख्य उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के सुगम एवं सुकून भरा जलार्पण कराना है। वक्ताओं ने जोर दिया कि देवघर आने वाले हर कांवड़िए और श्रद्धालु एक सुखद स्मृति लेकर वापस लौटें, इसके लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा और स्थानीय प्रशासन को मिलकर एक मजबूत व्यवस्था तैयार करनी होगी।


बैठक के लिए तय हुए बिंदु

बैठक में 25 जुलाई को आयोजित होने वाली 'बाबा बैद्यनाथ धाम वासुकिनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार' की बैठक को लेकर भी रणनीति बनाई गई। प्राधिकार से जुड़े प्रमुख विकास मुद्दों और श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंतिम रूप दिया गया, जिन्हें प्राधिकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, संजय कुमार मिश्रा, मंत्री अरुणानंद झा, कोषाध्यक्ष बाबुल नरोने सहित कार्तिक नाथ ठाकुर, मनोज मिश्रा, शंकर सरेवार, दिनेश राज जजवाड़े, श्री लाल कुंजिलवार, राजेश झा, नुनुभाई मिश्र, रामकृष्ण जजवाड़े, संजीव जजवाड़े, सुशील कुमार मिश्र, शशि मिश्र, राजेश बलियासे, विप्लव कम्हें, दीपू दत्त द्वारी, सुरेंद्रनाथ पुरोहितवार, विजय खवाड़े एवं कर्मचारी सोमनाथ खवाड़े, सूरज, सत्यम और मनीष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

..........................................................................................................................

Shravani Mela 2026, Deoghar Baba Baidyanath Dham, Panda Dharmarakshini Sabha Deoghar, Deoghar News Hindi, Kanchan Kranti News, बाबा बैद्यनाथ धाम, श्रावणी मेला तैयारी 2026