श्रावणी मेले के 20वें दिन देवघर में 2.39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित किया। प्रशासन द्वारा कतार प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर। राजकीय श्रावणी मेले के 20वें दिन बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बोल-बम के जयकारों और भगवा वस्त्रों से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा। दिन भर में कुल 2,39,407 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज आंतरिक अर्घा से 1,16,589 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण जबकि बाह्य अर्घा से 1,09,789 श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया। इधर शीघ्रदर्शनम् कूपन से 13,029 श्रद्धालु ओं ने जलार्पण किया।

 

सुरक्षा व कतार प्रबंधन के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलार्पण कराने के लिए मेला क्षेत्र तथा पूरे कांवरिया रूट लाइन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कतार प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की 24 घंटे तैनाती की गई है। संपूर्ण रूट लाइन की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि देवघर आने वाले प्रत्येक कांवरिये को सुरक्षित, सुगम और सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके।


Shravani Mela Deoghar, Baba Baidyanath Dham Jalarpana, Deoghar News Hindi, Kanwar Yatra Deoghar, Shravani Mela Day 20 Updates

..............................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822