राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन देवघर में 2.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। जानिए भीड़ प्रबंधन और VR शिविरों की विशेष जानकारी।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह 04:07 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई। दिन भर में कुल 2,84,456 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। इनमें से बाह्य अर्घा के जरिए 1,57,639 और आंतरिक अर्घा से 1,11,584 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया, जबकि 15,233 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम व्यवस्था का लाभ उठाया।

 

मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है। संपूर्ण रूट लाइन पर प्रशासनिक निगरानी बनी हुई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।

 

वीआर (VR) तकनीक से बाबा मंदिर के इतिहास के सजीव दर्शन

आस्था और आधुनिक तकनीक के संगम के रूप में जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में 10 विशेष वर्चुअल रियलिटी (VR) शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इन शिविरों में श्रद्धालु 3D एनीमेशन और ग्राफिक्स के जरिए बाबा मंदिर के इतिहास, द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना कथा, देवघर की सांस्कृतिक विरासत और सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। वीआर गियर पहनते ही श्रद्धालुओं को सजीव और अलौकिक अनुभूति हो रही है, जो कांवरियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

..........................................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Mail - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822