सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप ने सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी से 9वीं और 11वीं तक निःशुल्क नामांकन की घोषणा की है। रिखिया और मेहरमा कैंपस में 17 नवंबर से एडमिशन शुरू होगा। हॉस्टल नामांकन शुल्क भी माफ रहेगा।

विकास कुमार, देवघर।

सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने के अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को विशेष राहत देने की घोषणा की है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा नर्सरी से 9वीं एवं 11वीं तक नए विद्यार्थियों का नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं, विद्यालय के हॉस्टल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से भी हॉस्टल का नामांकन शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन निरंजन कुमार सिन्हा (एनके सिन्हा) ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने की खुशी में नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को यह विशेष राहत देने का निर्णय लिया गया है।

देवघर और गोड्डा में संचालित हैं दो विद्यालय एनके सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के अंतर्गत दो विद्यालय संचालित हैं। इनमें पहला विद्यालय देवघर जिले के रिखिया में और दूसरा गोड्डा जिले के मेहरमा में स्थित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिभावकों का प्यार, विश्वास और सहयोग

संस्थान को मिल रहा है, उससे समूह का उत्साह बढ़ा है। आने वाले वर्षों में अन्य जिलों में भी विद्यालय समूह के विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

जिम्मेदार नागरिक बनाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य चेयरमैन एनके सिन्हा ने कहा कि उनका सपना है कि विद्यालय का प्रत्येक छात्र-छात्रा देश का जिम्मेदार नागरिक बने। इसी उद्देश्य को एक मुहिम के रूप में लेकर संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित करने की दिशा में निरंतर काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल कर विद्यालय और सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप का नाम रोशन किया। इन उपलब्धियों से संस्थान से जुड़े शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरे विद्यालय परिवार का मनोबल बढ़ा है। इसी सफलता के सिलसिले को आगे बढ़ाने और अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नए सत्र में नामांकन शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया है।

17 नवंबर से शुरू होगा निःशुल्क नामांकन

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 17 नवंबर 2026 से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक देवघर जिले के रिखिया कैंपस और गोड्डा जिले के मेहरमा कैंपस में संपर्क कर सकते हैं। इस सत्र में नर्सरी से कक्षा 9वीं और 11वीं तक नए विद्यार्थियों का नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। हॉस्टल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी हॉस्टल नामांकन शुल्क माफ रहेगा।

छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की सुविधा

एनके सिन्हा ने बताया कि विद्यालय परिसर में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा और अभिभावकों के निरंतर सहयोग से संस्थान यह विशेष राहत देने की पहल कर रहा है।

………………………………………………………………………………………..

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822 

………………………………………………………………………………………..