रॉकिंग स्टार यश की 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' का बंगलुरू में भव्य ट्रेलर लॉन्च हुआ। जानिए दीपक दुआ की जुबानी, लॉन्च इवेंट की पूरी स्टोरी।
दीपक दुआ
पहले सिर्फ तमिल और तेलुगू का सिनेमा ही हिन्दी क्षेत्र में डब होकर आता था। वहां के बहुत सारे कलाकार भी इधर आकर बड़ा नाम कमा गए। लेकिन बीते कुछ सालों में मलयालम और आश्चर्यजनक रूप से कन्नड़ के कलाकारों और फिल्मों ने भी हिन्दी क्षेत्र में अपनी खासी बढ़त बना ली है। मलयालम के फहाद फाजिल की हिन्दी के दर्शकों में बढ़ती लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है।
कन्नड़ की ‘के.जी.एफ.’ की सफलता ने यश और ‘कांतारा’ की अपार कामयाबी ने ऋषभ शैट्टी को हिन्दी वालों के बीच खासा नाम और पहचान दी है। कन्नड़ की बात करें तो रॉकिंग स्टार कहे जाने वाले यश ने हिन्दी की तरफ जो दरवाजा खोला है उसने ही कन्नड़ सिनेमा को यह ताकत दी कि अब यश की अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ 600 करोड़ से भी अधिक के बजट में बन कर कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिन्दी और अंग्रेजी में पूरे भारत व बाहर के कई देशों में भी 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
हाल ही में बंगलुरू में ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर जिस तरह भारत के अनेक शहरों से बड़ी तादाद में मीडिया को बुलाया गया, उससे यह भी पता चलता है कि इसे बनाने वाले इस फिल्म को किस पैमाने पर रिलीज करने जा रटॉक्सिक नजारे
बंगलुरू हवाई अड्डे पर देश के विभिन्न शहरों से पहुंच रहे मीडियाकर्मियों के लिए ‘टॉक्सिक’ लिखी बसों की कतार लगी हुई थी। हर बस में हर सीट पर टॉक्सिक लिखे हुए पोस्टर और नाश्ते के डिब्बे रखे हुए थे। पीने के लिए डिटॉक्स वॉटर था। ग्रैंड शेरेटन होटल के रिसेप्शन पर विभिन्न शहरों के बोर्ड लगे हुए थे जहां उन शहरों से आए मीडिया वाले चेकइन करवा कर शानदार कमरों में पहुंच रहे थे। थोड़ी ही देर में बसों से सभी को वहां के मशहूर एएमबी सिनेमा ले जाया गया। किसी जमाने में यह बंगलुरू का लोकप्रिय सिंगल स्क्रीन सिनेमा ‘कपाली थिएटर’ हुआ करता था।
आज यह जगह कपाली माल के तौर पर जानी जाती है जिसमें 9 स्क्रीन वाला एएमबी थिएटर है। इसी थिएटर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम में सैंकड़ों की तादाद में मीडिया और सोशल मीडिया के लोग मौजूद थे। बताया गया कि शाम 7 बज कर 1 मिनट पर यह कार्यक्रम शुरू होगा। थिएटर के बाहर सैंकड़ों की तादाद में यश व अन्य फिल्मी सितारों के प्रशंसक हल्की बारिश में भी घंटों तक जमे रहे ताकि अपने चहेते स्टार्स की एक झलक देख सके।
टॉक्सिक ट्रेलर
फिल्म से जुड़े बाकी कलाकार तो पहले आकर बैठ गए और ठीक 7 बज कर 1 मिनट पर ऑडिटोरियम में यश की एंट्री से प्रोग्राम शुरू हो गया। छह भाषाओं में इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया जो बताता है कि यश इसमें पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को एक जबर्दस्त गैंग्स्टर एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है जिसमें वीभत्स हिंसा और ढेरों बोल्ड सीन भी हैं।
फिल्म के नाम के साथ ‘ए फेयरी टेल फोर ग्रोन अप्स’ की टैगलाइन भी यह बताती है कि इस फिल्म में जो मनोरंजन है उसे वयस्क दर्शकों को ध्यान में रख कर परोसा गया है। इसके बाद फिल्म के निर्माता वेंकट के. नारायणन ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
टॉक्सिक जमावड़ा
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर वह गीतू मोहनदास हैं जो हिन्दी में ‘लायर्स डाइस’ नाम से एक शानदार फिल्म बना चुकी हैं जिसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे और उसे भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। इस फिल्म के कलाकारों में से कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबरॉय व अन्य कई कलाकार भी वहां मौजूद थे। फिल्म के निर्माता, लेखक और मुख्य अभिनेता यश जब स्टेज पर आए तो देर तक तालियां और सीटियां बजती रहीं।
यश ने कहा कि ‘टॉक्सिक’ कोई कन्नड़, तमिल या तेलुगू फिल्म नहीं है बल्कि यह एक ‘भारतीय’ फिल्म है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने मिल कर काम किया है। यश ने यह भी कहा कि यह फिल्म अपने समय से थोड़ा आगे की है जिसमें लीक से हट कर कुछ अलग करने की कोशिश की गई है। यश ने यह भी भरोसा दिलाया कि उन दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी जो फिल्म में भव्यता के साथ एक्शन और इमोशन देखना चाहते हैं।
.......................................................................................................
About writer
Deepak Dua is a National Awardee Film Critic. He is a Journalist & Travel Writer (since 1993), Delhi. He was former Associate Editor of 'Filmi Kaliyan' magazine. you can read www.cineyatra.com. you can contact him at dua3792@yahoo.com. He is a Member of Film Critics Guild.
हे हैं।
