रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में अनियंत्रित कंटेनर ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे में मुख्यालय DSP की मौसी की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं।


रामगढ़। जिले के कुख्यात ब्लैक स्पॉट माने जाने वाले चुट्टूपालू घाटी में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत महिला की पहचान रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी की मौसी सारा तबस्सुम (45 वर्ष) के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार में कुल 6 लोग सवार होकर यात्रा कर रहे थे। रविवार दोपहर चुट्टूपालू घाटी के मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचा। राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।





सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822