रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन पर 21 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोप तय किए जाएंगे। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर।
रांची। बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस चर्चित मामले में विशेष अदालत ने आरोप तय (फ्रेमिंग ऑफ चार्जेस) करने की तारीख तय कर दी है।
अदालत की ओर से इस प्रक्रिया के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सोमवार, 21 सितंबर को शाम 4:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोप गठित किए जाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई जांच में इस जमीन घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे हुए थे, जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822