उप राष्ट्रपति के संभावित देवघर आगमन को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। सुरक्षा, यातायात और वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में उप राष्ट्रपति के संभावित देवघर आगमन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दौरे की सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान डीसी ने मुख्य रूप से विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े तमाम बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और यातायात व्यवस्था को इस तरह से संचालित किया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए वीआईपी मूवमेंट से जुड़े आवश्यक प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी निर्धारित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ देवघर रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, एसडीपीओ देवघर कुलदीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
..........................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822