कंचनक्रांति ब्यूरो, देवघर। अभी राष्ट्रीय पटल पर महाराष्ट्र के पुणे के रियल इस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर छाया हुआ था। इसमें उसकी मंगेतर सिया ने कैसे अपने ब्वॉय फ्रेंड चेतन के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। इसमें हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे ही न जानें कितने केतन दफन जमीन में दफन हो गए हैं।

ताजा मामला देवघर से सामने आया है जहां सोमवार की देर रात मां और बेटे की हत्या घर में कर दी गई। इस हत्याकांड की सुचना मिलने पर गांव में हजारों की भीड़ उमड़ गई थी। मौके पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों को कैंप करना पड़ा था। पुलिस छानबीन में लगी हुई थी । कई एक्सपर्ट की टीम खुलासे के लिए दिन रात एक कर दी थी।

आइए जानते हैं पहले घटनाक्रम:

देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के हेठ नावाडीह गांव में सोमवार की देर रात मां-बेटे की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में रुबेदा खातून और उनका छोटा बेटा मुशर्रफ अंसारी शामिल है। सूचना पर मंगलवार की सुबह सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर, सारठ और सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।, तब तक गांव में हजारों की संख्या में लोग जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुबह करीब सात बजे एसपी प्रवीण पुष्कर घटनास्थल पहुंच गए थे। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि घर में मां-बेटे के अलावा बड़ी बहू भी थी, जो बगल के कमरे में सो रही थी। पुलिस को उसने घटना के बारे में बताया था कि देर रात नींद खुली तो बगल के कमरे में दोनो के खून से सने शव को देखा।

पुलिस जांच के हर बिंदु पर लगी रही । पर पुलिस की बार-बार शक की सूई महिला की बहू पर ही जा रही थीे।

पूछताछ के बाद पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर मामले में खुलासा हो गया। पता चला कि डबल मर्डर को अंजाम बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर प्रेमी को दबाेच लिया है।

पुलिस महिला और उसके प्रेमी से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। उम्मीद है इस दोहरे हत्याकांड में कुछ और लोगों के सामने आ सकते हैं।


अगले पोस्ट में पढ़ें- कैसे बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास और देवर की हत्या को दिया अंजाम