बाबासिद्ध् देवघर जिले में दोहरे हत्याकांड से पूरा इलाका थर्रा उठा। हत्यारे इतने बेरहम थे कि हत्या के बारे में सुनकर आसपास के गांवों के 5000 हजार से अधिक जुट गए। ये हत्याकांड पुलिस के लिए भी चुनौती तो थी ही, अब यहां उमडी भीड़ ने नई चुनौती दी है। 

कंचनक्रांति ब्यूरो, देवघर।


जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के हेठ नावाडीह गांव में सोमवार की देर रात मां-बेटे की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रुबैदा खातून और मुशर्रफ अंसारी के रूप में हुई। घटबा की सूचना पर एसपी प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। 

इधर, घटना की सूचना पर 5000 से अधिक ग्रामीण भी जुट गए। आक्रोशित लोगों ने हत्याकांड में सम्मिलित लोगों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 

 

बताया जाता है कि रूबैदा खातून दो पुत्रों और पुत्रवधू के साथ घर में रहती थी। सोमवार रात सभी अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात अपराधी घर के दूसरे हिस्से से अंदर घुसे और दोनों पर टांगा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतका की पुत्रवधू दूसरे कमरे में सो रही थी। रात करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो वह कमरे से बाहर निकली। वहां खून से लथपथ सास और देवर को देखकर वह घबरा गई। उसके बाद पास में रह रही अपनी रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। 

 बताया कि वर्ष 2023 में रूबैदा खातून के पति की भी गांव के कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। बड़ा बेटा कुछ दिन पहले रोजगार के लिए बाहर चला गया था। घर में रूबैदा, छोटा पुत्र मुशर्रफ और पुत्रवधू ही रह रहे थे।