दोस्त की मिसाल तो आपने सुनी होगी। सैकड़ों हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्में भी इस पर बन चुकी है। यही नहीं भोजपुरिया, मराठी, कन्नड़ जैसी फिल्में दोस्ती पर बन चुकी है। लेकिन उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में एक दोस्त ने ऐसा धोखा किया है, जो आप जानते ही कह उठेंगे ये तो करोड़ों वाला धोखा है।
कंचनक्रांति बयूरो, सहारनपुर ।
जैसा कि आप महसूस करते होंगे, जब हमें किसी चीज की जरूरत होती है तो सबसे पहले हम दोस्त के पास जाते हैं। अक्सर एेसा देखा गया है कि दोस्त हमेशा हर जरूरत पूरी करने के लिए तैयार होता है।
सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार में भी ऐसा ही मसला हुआ। दोस्त से पत्नी को ससुराल से लाने के लिए मदद मांगी, जहां मदद तो मिली पर उलटे धोखा ही हुआ।
ऐसा दोस्त जो व्यापारी था, उससे 76 लाख की नई बीएमडब्ल्यू कार से दुल्हन लाने की बात कहकर दोस्तों ने कार मांग ली ।
कोतवाली सदर बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी मैसर्स अवध ट्रेडिंग कंपनी के संचालक संजीव कपूर ने अब उन दोस्तों के खिलाफ मुकदमो दर्ज करा दिया है।
दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी फर्म के नाम से फरवरी 2026 में नई बीएमडब्ल्यू एक्स-3 कार करीब 76 लाख रुपये में खरीदी गई थी। कार खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से 65 लाख रुपये का लोन लिया, जबकि बाकी रकम अपनी फर्म के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से कार डीलर को भेजी। आरोप है कि कोर्ट रोड निवासी हरि प्रकाश मित्तल, नवीन मित्तल और वंश मित्तल ने भरोसा दिलाया कि उनकी पहचान के कारण दिल्ली स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम से कार कम दाम पर मिल जाएगी। कार खरीदने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन नोएडा के पते पर कराने की बात कही और बाद में वंश मित्तल की शादी में दुल्हन को लाने के लिए कुछ दिनों के लिए नई कार मांग ली। भरोसा कर उन्होंने कार दे दी।
शादी के बाद संजीव ने कई बार कार वापस मांगी, लेकिन आरोपी टाल-मटोल करते रहे। इस दौरान उन्हें पता चला कि कार का फास्टैग भी आरोपियों ने अपने खाते से संचालित कर रखा है। आरोप है कि 10 मई को कार वापस मांगने पर हरि प्रकाश मित्तल और नवीन मित्तल ने गाली गलौज की और कार लौटाने से इंकार कर दिया।

