पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने देवघर में भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे से मुलाकात की। पढ़ें दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत और इस दौरे की पूरी खबर।

  

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी आवास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को देवघर पहुंचीं। देवघर आगमन पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

अपनी इस यात्रा के दौरान मंत्री अग्निमित्रा पॉल स्थानीय भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के निजी आवास पहुंचीं। वहां उन्होंने सांसद डॉ. दुबे से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें केसरिया पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित एवं अभिनंदित किया। सांसद डॉ. दुबे ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के राजनीतिक हालात, आगामी संगठनात्मक रणनीतियों तथा कई महत्वपूर्ण सम-सामयिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीति और दोनों राज्यों के बीच संगठनात्मक समन्वय के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान कुछ अन्य स्थानीय नेता व समर्थक भी मौजूद रहे।

 

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822