अल्केम लेबोरेटरीज ने भारत का पहला पेटेंटेड जिन्सेनोसाइड एक्सोसोम-बेस्ड हेयर ग्रोथ सीरम 'रेनोसिया एक्सो' लॉन्च किया है। जानिए इसके फीचर्स और उपयोग की पूरी जानकारी।

कंचन क्रांति न्यूज, पटना

अल्केम लेबोरेटरीज लिमिटेड ने बुधवार को देश में रीजेनरेटिव डर्मेटोलॉजी पर आधारित नेक्स्ट-जेनरेशन हेयर रीजेनरेशन थेरेपी 'रेनोसिया एक्सो (Renosia Exo™) को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की है। यह भारत का पहला पेटेंटेड जिन्सेनोसाइड एक्सोसोम-बेस्ड हेयर ग्रोथ सीरम है, जिसे व्यापक वैज्ञानिक तरीकों से हेयर फॉलिकल की हेल्थ और वाइटैलिटी को सपोर्ट करने के लिए विकसित किया गया है।

भारत में हेयर लॉस आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ती डर्मेटोलॉजिकल समस्याओं में से एक बन गया है, जो अब केवल बढ़ती उम्र के लोगों तक सीमित नहीं है बल्कि कम उम्र के युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। जेनेटिक्स, खानपान व लाइफस्टाइल में बदलाव, एनवायरनमेंटल स्ट्रेसर्स और बदलते हेल्थ पैटर्न्स इसके प्रमुख कारण हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में हेयर लॉस के ट्रीटमेंट विकल्प बढ़े हैं, लेकिन पारंपरिक उपाय अक्सर हेयर ग्रोथ साइकिल के एक सीमित हिस्से पर ही फोकस करते हैं। वहीं, आधुनिक विज्ञान हेयर लॉस को कई बायोलॉजिकल प्रोसेसेज की जटिल आपसी क्रिया मानता है।

इस लॉन्च के अवसर पर अल्केम के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने कहा, पिछले एक दशक में हेयर रिस्टोरेशन की साइंस काफी विकसित हुई है। प्रोग्रेसिव हेयर थिनिंग फॉलिक्युलर मिनिएचराइजेशन, अल्टर्ड सेलुलर सिग्नलिंग, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, इन्फ्लेमेशन और फॉलिक्युलर माइक्रोएनवायरनमेंट में बदलाव जैसी कई बायोलॉजिकल प्रोसेसेज से प्रभावित होती है। रेनोसिया एक्सो में हमने कई रीजेनरेटिव टेक्नोलॉजीज को एक सिंगल डेली थेरेपी में शामिल किया है, जो सीधे तौर पर हेयर फॉलिकल की बायोलॉजी को सपोर्ट करती है।

मुख्य विशेषताएं:

मल्टी-टारगेटेड अप्रोच: यह सीरम केवल बालों की ऊपरी ग्रोथ पर नहीं, बल्कि हेयर फॉलिकल की पूरी बायोलॉजी और हेल्थ को सपोर्ट करने पर जोर देता है।

उन्नत फॉर्मुलेशन: इसके फॉर्मुलेशन में जिन्सेनोसाइड फाइटो-एक्सोसोम्स, बायोमिमेटिक पेप्टाइड्स, कॉपर पेप्टाइड्स और स्टेम सेल-सपोर्टिव एक्टिव्स का मिश्रण शामिल है, जो फॉलिक्युलर वाइटैलिटी, स्कैल्प हेल्थ और नेचुरल हेयर ग्रोथ साइकिल को बढ़ावा देते हैं।

सुरक्षित और केमिकल-फ्री: लाइटवेट और कॉस्मेटिकली एलिगेंट यह फॉर्मुलेशन अल्कोहल, सल्फेट्स, सिलिकॉन्स, पैराबेन्स और मिनरल ऑयल से पूरी तरह मुक्त है। यह डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के तहत रेगुलर इस्तेमाल के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

         रेनोसिया एक्सो के इस नए लॉन्च के साथ अल्केम ने अपने डर्मेटोलॉजी पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत कर लिया है। कंपनी नई साइंटिफिक इनसाइट्स को प्रैक्टिकल थेराप्यूटिक इनोवेशंस में बदलने पर जोर दे रही है ताकि मरीजों की बदलती जरूरतों के अनुरूप सटीक और प्रभावी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराए जा सकें।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822