भदोही में सुर म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग शुरू हो गई है। मणि भट्टाचार्य और अपर्णा मल्लिक स्टारर यह फिल्म पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है।
कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।
सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही और आसपास के मनमोहक लोकेशनों पर विधिवत शुरू हो गई है। पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और भावनात्मक कहानी पर आधारित इस फिल्म को लेकर पूरी टीम और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पारिवारिक और मनोरंजक कहानी
फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव ने बताया कि 'गंगा जमुना सरस्वती' में पारिवारिक रिश्तों के ताने-बाने को बड़े ही मनोरंजक और तकनीकी रूप से समृद्ध अंदाज में पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म की कहानी और पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है, जबकि संगीत और गीतों की कमान सुनील झा ने संभाली है। डीओपी सुनील अहीर और कोरियोग्राफर अशोक मैती हैं।
कलाकारों का दिखेगा संगम
फिल्म में मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज और अशोक गुप्ता जैसे कई चर्चित चेहरे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा बाल कलाकार देव शुक्ला और नित्या शुक्ला भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। निर्माता पक्ष के अनुसार, तय शेड्यूल के तहत भदोही में शूटिंग पूरी कर जल्द ही फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
यह फिल्म दमदार कहानी, अनुभवी कलाकारों और मजबूत निर्माण के दम पर भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाएगी। हम तकनीकी गुणवत्ता के साथ दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
— सुरिंदर यादव (निर्माता) व विजय यादव (निर्देशक)
.......................................................................................
भोजपुरी फिल्म गंगा जमुना सरस्वती, भदोही फिल्म शूटिंग, मणि भट्टाचार्य भोजपुरी मूवी, सुरिंदर यादव सुर म्यूजिक वर्ल्ड, विजय यादव भोजपुरी डायरेक्टर, Bhojpuri Movie Ganga Jamuna Saraswati Shooting Bhadohi, Mani Bhattacharya New Bhojpuri Film
