देवघर में JPSC परीक्षा धांधली के विरोध में भाजपा ने जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलूस। भाजपाइयों ने हेमंत सरकार से पारदर्शिता और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।


कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

JPSC परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) देवघर जिला इकाई ने शुक्रवार को विरोध का बिगुल फूंका। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। यह विरोध जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर टावर चौक तक गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में JPSC पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों का सौदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के युवाओं के हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर संदेह उत्पन्न हुआ है, तो सरकार का यह नैतिक और कानूनी दायित्व है कि वह सभी तथ्यों को सार्वजनिक करे और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

इस मशाल जुलूस में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य संजय यादव, जिला महामंत्री अभय आनंद झा, पंकज सिंह भदौरिया, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, सुलोचना देवी, सोनधारी झा, रमेश गुड्डू, विश्वनाथ रमानी, संजय गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, धनंजय तिवारी, प्रणव कुमार, लखन मंडल, अमरनाथ गुप्ता, पुनीता सिंह, अलका सोनी, दिलीप सिंह, दिगंबर पांडेय, उमाशंकर प्रजापति, सचिन सुलतानिया, कुंदन झा, दीपक केशरी, चंदन साह, योगेंद्र यादव, मुकेश यादव, संध्या देवी, धनंजय खावड़े, प्रदीप वर्मा और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

...................................................................................

JPSC भ्रष्टाचार देवघर, भाजपा मशाल जुलूस देवघर, सचिन रवानी भाजपा, देवघर न्यूज, झारखंड JPSC विवाद, Deoghar BJP Protest, JPSC Scam News, Deoghar Hindi News