कंचन क्रांति न्यूज़, देवघर।

आज, 02 नवंबर 2026 को भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश (CJI) श्री सूर्यकांत देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में जैप-01 के जवानों द्वारा उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।

इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, माननीय न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, प्रधान जिला न्यायाधीश श्री के.के. झा, झालसा की सदस्य सचिव श्रीमती कुमारी रंजन अस्थाना, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, डी.आई.जी. श्री अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीन पुष्कर, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीणा तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने एक-एक कर माननीय मुख्य न्यायाधीश को गुलदस्ता सौंपकर उनका अभिवादन किया।