देवघर में DC सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में 14 आवेदकों का चयन किया गया। इसमें 7 चौकीदार अनुकंपा और 7 सामान्य अनुकंपा के आवेदक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देवघर समाहरणालय कक्ष में मंगलवार (13 अक्टूबर 2026) को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में 'चौकीदार अनुकंपा समिति' एवं 'सामान्य अनुकंपा समिति' की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान समिति द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु प्राप्त विभिन्न आवेदनों का गहन और भौतिक सत्यापन किया गया। मामलों की विस्तृत समीक्षा के बाद कुल 14 आवेदकों का चयन किया गया, जिसमें 07 आवेदक चौकीदार अनुकंपा और 07 आवेदक सामान्य अनुकंपा के तहत चयनित हुए।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया के बाद आगे की कागजी व प्रशासनिक कार्रवाई को बिना किसी विलंब के और पूरी पारदर्शिता के साथ ससमय पूरा किया जाए।
जिला स्थापना समिति की भी हुई समीक्षा
इसके अतिरिक्त, जिला स्थापना समिति की बैठक में उपायुक्त द्वारा विभिन्न प्रशासनिक व स्थापना संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और नियमों के दायरे में रहकर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) श्री पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (देवघर) श्री रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (मधुपुर) श्री राजीव कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता, सामान्य शाखा प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), हेडक्वार्टर डीएसपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
.................................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822