देवघर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। हर घर तिरंगा अभियान, रविदास जी की पवित्र मिट्टी वितरण और सांगठनिक मुद्दों पर हुई चर्चा।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवघर जिला इकाई की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रवासी प्रभारी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया। इस अवसर पर नवमनोनीत प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील मिश्रा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह एवं संजय यादव का जिलाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान 'हर घर तिरंगा' अभियान और तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी मंडल अध्यक्षों के बीच वितरित किया गया।
साथ ही 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर गोष्ठी आयोजन, 15 अगस्त को जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, बूथ कमेटी व शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर रणनीतियां तैयार की गईं।
बैठक में अधीर चंद्र भैया, पप्पू यादव, मुकेश पाठक, अभयानंद झा, संतोष मुर्मू, सुलोचना देवी, जयकांत मंडल, महेश राय, सौरभ कश्यप, ममता गुप्ता और बलबीर राय सहित विभिन्न मंडलों के प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Mail - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822
