देवघर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फ्लिपकार्ट, फोन-पे और पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर मधुपुर और सारठ क्षेत्र से गिरफ्तार। यहाँ पढ़ें पूरी खबर
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देशानुसार और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में साइबर थाना और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजॉन पे, फोन-पे और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।
पुलिस पूछताछ और तकनीकी जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गूगल पर फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देना। पीएम किसान योजना, बिजली बिल (Bijli Bill) या आरटीओ चालान (RTO Challan) के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते थे। खुद को एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी अधिकारी बताकर 'Airtel Thanks' ऐप के माध्यम से कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे और पुनः चालू करने के नाम पर ठगी करते थे।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अनिष दास (उम्र करीब 21 वर्ष), पिता- बिनोद दास, साकिन- बियाही गड़हा, थाना- मधुपुर, जिला- देवघर। दूसरा सुमेश महरा (उम्र करीब 38 वर्ष), पिता- फुचा महरा, साकिन- खरना, थाना- सारठ, देवघर का कहनावाला है। इनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, यह पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या 102/24 में आरोपित हैं। राहुल दास (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता- बुलबुल दास, साकिन- रोहिणी आजान टोला, थाना- जसीडीह, देवघर का कहनेवाला है जबकि दिनेश दास (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता- कार्तिक दास, साकिन- गुनियासोल, थाना- मधुपुर, देवघर का रहनेवाला है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 06 मोबाइल फोन और 04 सिम कार्ड बरामद किए हैं। तकनीकी जांच में यह बात सामने आई है कि इनके जप्त मोबाइल नंबर और IMEI नंबरों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं।
इस सफल छापामारी दल में साइबर थाना देवघर के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल और मधुपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार व उनकी टीम शामिल रही।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822।