देवघर के बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास हेयर क्राफ्ट मेक ओवर का उद्घाटन हुआ। अब शहर में ही हेयर फॉल और इयर पैच की आधुनिक सुविधा मिलेगी, जानिए ऑफर्स व विवरण।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
शहरवासियों को हेयर और इयर पैच से जुड़ी समस्याओं के इलाज और सौंदर्य सेवाओं के लिए अब दिल्ली या कोलकाता जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समक्ष 'हेयर क्राफ्ट मेक ओवर' का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन बुधवार को समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रितु सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके उपरांत केक काटकर समारोह की शुरुआत की गई।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या और बदलते खान-पान के कारण बाल झड़ने (हेयर फॉल) की समस्या आम हो चुकी है। इसके अलावा कई महिलाओं में कान कटने की समस्या देखी जाती है, जिससे उन्हें आभूषण पहनने में परेशानी होती है। इस केंद्र के खुलने से स्थानीय स्तर पर स्त्री और पुरुष दोनों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रतिष्ठान में युवाओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रतिष्ठान की प्रतिनिधि रिया राज सिंह ने बताया कि शुरुआती चरण में ग्राहकों के लिए ₹1,500 की विशेष मेंबरशिप योजना शुरू की गई है, जिसके तहत ₹9,000 तक की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, भारतेंदु दुबे, संजय मालवीय, रामप्रवेश सिंह, पीयूष जायसवाल, ऋषिराज सिंह, आजाद पाठक, निर्मल सिंह, नंदू साह, संजीत सिंह, नवीन शर्मा, डॉली सिंह एवं आशुतोष कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- विकास कुमार की रिपोर्ट
..............................................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Mail tarunkkanchan@gmail.com
M.N. 8987259822