देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र से फ्री फायर गेम के प्रेमी संग फरार हुई नाबालिग को पुलिस ने मध्य प्रदेश से बरामद किया। सीडीआर जांच से मिली सफलता।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदलने के बाद एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ मध्य प्रदेश फरार हो गई। कुंडा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के सहारे त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मध्य प्रदेश से बरामद कर देवघर लाया है।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी के अचानक घर से गायब होने पर चिंतित परिजनों ने कुंडा थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में जब मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकाला, तो किशोरी का संपर्क मध्य प्रदेश के एक किशोर से होने की पुष्टि हुई।

 

जांच में सामने आया कि दोनों के बीच करीब एक साल पहले फ्री फायर गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई। किशोरी के बुलावे पर आरोपी किशोर मध्य प्रदेश से देवघर पहुंचा और आधी रात को किशोरी को अपने साथ ले गया।

 

कुंडा पुलिस की टीम ने मध्य प्रदेश स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर दोनों को सकुशल बरामद किया। देवघर लाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नाबालिग किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि आरोपी किशोर को निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 .............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822