देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.01 ग्राम ब्राउन शुगर और नकद के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21.01 ग्राम ब्राउन शुगर और 5,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से कई का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
गुप्त सूचना पर बनी SIT टीम
मिली जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 की शाम मोहनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिण्डोलावरण और सिमरजोर क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
तीनघरा के पास हुई घेराबंदी
गठित SIT टीम ने हिण्डोलावरण से तपोवन जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे, तीनघरा के पास नवनिर्मित अस्पताल के समीप छापेमारी की। पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांचों संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर कुल वजन 21.01 ग्राम और नकद 5,400 रुपये बरामद किए।
पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनमें से कई पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रफुल कुमार उम्र 33 वर्ष, पिता- परमानंद मंडल, साकिन- घुठिया बड़ा असहना पर मोहनपुर थाना कांड संख्या- 49/2026, भीम राय उम्र 20 वर्ष, पिता- स्व. कार्तिक राय, साकिन- सिमरजोर घुठिया बड़ा असहना पर मोहनपुर थाना कांड संख्या- 269/2023, जितेन्द्र कुमार उम्र 36 वर्ष, पिता राजेन्द्र मंडल, साकिन सिमरजोर घुठिया बड़ा असहना पर साइबर थाना कांड संख्या- 53/2019, लखन मरांडी उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. चुन्नू मरांडी, साकिन घुठिया बड़ा असहना पर मोहनपुर थाना कांड संख्या- 145/2026 और राहुल कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता हरिहर मंडल, साकिन घुठिया बड़ा असहना पर साइबर थाना कांड संख्या- 25/2024 दर्जे हैं। इन सभी के खिलाफ मोहनपुर थाना कांड संख्या- 158/2026, दिनांक 01/10/2026, धारा 111(2)(b)/111(3)/111(4) BNS एवं 21(b) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस छापेमारी अभियान में श्री लक्ष्मण प्रसाद (पुलिस उपाधीक्षक, CCR, देवघर), पु.अ.नि. संदीप कृष्णा (थाना प्रभारी, मोहनपुर थाना), स.अ.नि. सुरेश कुमार रमानी (मोहनपुर थाना) के साथ मोहनपुर थाना रिजर्व गार्ड एवं स्थानीय चौकीदार शामिल थे।
.....................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822