देवघर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर SDM रवि कुमार ने समीक्षा बैठक की। बीएलओ और सुपरवाइजरों को काम में तेजी और पारदर्शिता के निर्देश दिए।

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

 मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) रवि कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 15-देवघर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 255 से 290 तक के बीएलओ (BLO), सुपरवाइजर और सुनवाई टीम के सदस्य शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान एसडीएम ने नोटिस सुनवाई और मतदाता सूची शुद्धिकरण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और इसे समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम रवि कुमार ने हिदायत दी कि मतदाता सूची के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर मैदानी स्तर की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

...........................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822