शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तरटिया से मिर्जापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। रायबरेली, बछरावां और ऊंचाहार में होगा ठहराव। पूरी टाइमिंग देखें।

रविशंकर सिंह, रायबरेली।

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन लखनऊ के उत्तरटिया स्टेशन और मिर्जापुर के बीच संचालित की जाएगी।

इस विशेष ट्रेन का ठहराव रायबरेली जिले के प्रमुख स्टेशनों—बछरावां, रायबरेली और ऊंचाहार—पर होगा, जिससे जिले के श्रद्धालुओं को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

मिर्जापुर से उत्तरटिया के लिए (11 से 26 अक्टूबर तक):

यह ट्रेन प्रतिदिन मिर्जापुर से शाम 4:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद निर्धारित स्टेशनों से होते हुए रात 8:15 बजे ऊंचाहार और रात 9:03 बजे रायबरेली पहुंचेगी, तथा देर रात 11:10 बजे उत्तरटिया स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

उत्तरटिया से मिर्जापुर के लिए (12 से 27 अक्टूबर तक):

वापसी में यह ट्रेन उत्तरटिया से रात 1:00 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नवरात्र मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा आधिकारिक समय-सारिणी जारी कर दी गई है, जिससे यात्रियों को समय की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

.................................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822