देवघर में श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी को लेकर SP प्रवीण पुष्कर ने QRT और CRPF टीमों के साथ समीक्षा बैठक की। भीड़ नियंत्रण और आपात सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर। पवित्र श्रावणी मेले की चतुर्थ एवं अंतिम सोमवारी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर देवघर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक (SP) श्री प्रवीण पुष्कर ने 23 Quick Response Teams (QRT) और CRPF के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की।

 

बैठक के दौरान SP ने पूर्व की तीन सोमवारियों के अनुभवों का विश्लेषण करते हुए श्रद्धालुओं की कतारबद्ध आवाजाही, सुगम दर्शन और भीड़ नियंत्रण के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने QRT को सोमवारी ड्यूटी की रीढ़ बताते हुए सभी टीमों को हर स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने को कहा।

 

SP प्रवीण पुष्कर ने सख्त निर्देश दिए कि वायरलेस के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान लगातार जारी रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित (coordinated) कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने मेले के दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।

 ...........................................................................................

 

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822