देवघर का आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में! उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दुबई के लिए 1 टन आम की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जानें कैसे लोकल से ग्लोबल हुई महिला किसानों की मेहनत।

कंचनक्रांति ब्यूरो, देवघर।

देवघर जिले के कृषि इतिहास में आज 3 जुलाई 2026 को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। जिले की महिला किसानों की मेहनत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने जा रही है। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने 01 टन आम्रपाली आम की विशेष पैकेजिंग खेप को हरी झंडी दिखाकर दुबई (अंतरराष्ट्रीय बाजार) के लिए रवाना किया। यह पहला मौका है जब देवघर का आम सीधे वैश्विक बाजार में अपनी धमक दर्ज कराएगा।

लखनऊ के रास्ते दुबई पहुंचेगा देवघर का आम

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि वैश्विक बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इन आमों को विशेष सुरक्षा और पैकेजिंग के साथ लखनऊ से सीधे दुबई भेजा जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिला किसानों की आय में सीधे तौर पर बंपर बढ़ोतरी होगी।

मनरेगा और महिला FPO का सामूहिक प्रयास लाया रंग

इस महत्वाकांक्षी अभियान को धरातल पर उतारने में मनरेगा टीम और मनोन्नति मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी (FPO) ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। FPO से जुड़ी ग्रामीण दीदियों के आपसी समन्वय और प्रशासनिक सहयोग के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है।

उपायुक्त का निर्देश: जेएसएलपीएस (JSLPS) के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस अभियान का दायरा और बढ़ाया जाए ताकि जिले की अधिक से अधिक महिला किसानों और दीदियों को इससे जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

सरकार और प्रशासन का जताया आभार

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उत्साहित मनोन्नति महिला किसान प्रोड्यूसर सोसाइटी की दीदियों और लाभुक किसानों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस दूरदर्शी पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित:

इस खास मौके पर उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, डीआरडीए निदेशक श्रीमती सागरी बराल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रमुख श्री सीताकांत मंडल, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री सुशील दास, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

...............................................................

Keywords - Deoghar Amrapali Mango Export, Deoghar to Dubai Mango, Jharkhand Mango Export 2026, Deoghar News in Hindi, JSLPS Jharkhand, Mohanpur Mahila Kisan FPO, सौरभ कुमार भुवानिया देवघर