श्रावण पूर्णिमा पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहला रक्षा सूत्र अर्पित किया गया। श्रावणी मेला के 30वें दिन 96,648 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का सुगम जलार्पण किया।
- सरदारी पूजा के दौरान निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा; देवघरवासियों ने कामनालिंग को रक्षा सूत्र बांध मांगी सुख-समृद्धि
- श्रावणी मेला के 30वें दिन अहले सुबह 4:28 बजे खुले पट, शीघ्र दर्शनम और अर्घा के माध्यम से हुआ सुगम जलार्पण
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
श्रावण पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ बाबा बैद्यनाथ को परंपरा के अनुसार पहला रक्षा सूत्र (राखी) अर्पित किया गया। इसी के साथ बाबानगरी देवघर में रक्षाबंधन पर्व की आधिकारिक शुरुआत हुई। स्थानीय निवासियों और तीर्थ पुरोहितों ने भगवान शिव के स्वरूप कामनालिंग को रक्षा सूत्र अर्पित कर संपूर्ण समाज की सुरक्षा एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रातःकाल पुरोहितों द्वारा दैनिक कांचा जल पूजा के उपरांत आयोजित मुख्य सरदारी पूजा में मंदिर के पुजारी ने परंपरा अनुसार बाबा बैद्यनाथ पर रक्षा सूत्र अर्पित किया। इसके पश्चात तीर्थ पुरोहित समाज व आम श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को राखी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि देवघर में बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने से पहले पहला रक्षा सूत्र बाबा बैद्यनाथ को समर्पित करती हैं।
30वें दिन 96,648 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 30वें दिन अहले सुबह 04:28 बजे बाबा मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हुआ। दिनभर में कुल 96,648 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के तहत:
आंतरिक अर्घा: 92,875 श्रद्धालुओं ने सुलभ जलार्पण किया।
वाह्य अर्घा: 2,189 श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया।
शीघ्र दर्शनम कूपन: 1,584 श्रद्धालुओं ने कूपन के माध्यम से दर्शन और पूजन किया।
र…………………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822