देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी में अज्ञात बदमाशों ने इंडस मोबाइल टावर में आग लगा दी, जिससे 4.50 लाख रुपये के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में असामाजिक तत्वों का तांडव देखने को मिला है। अज्ञात बदमाशों ने इंडस टावर (Indus Towers) में आग लगा दी, जिससे करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के महत्वपूर्ण उपकरण जलकर खाक हो गए। घटना को लेकर टावर कंपनी के अधिकृत कर्मी द्वारा रिखिया थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 8 अगस्त की देर रात करीब 12:25 बजे की है। हजारीबाग जिले के कटकमदाग निवासी सह वर्तमान में इंडस टावर एलटीडी (सारवां क्षेत्र) के कर्मी सुनील कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आमगाछी स्थित टावर के जमीन मालिक अनिल वर्मा ने उन्हें फोन पर सूचना दी। जमीन मालिक के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों को टावर परिसर में आग लगाकर भागते हुए देखा गया था।
ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू, 112 को भी दी गई सूचना
सूचना मिलते ही कंपनी कर्मी देर रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की तत्काल जानकारी आपातकालीन सेवा 'डायल 112' को भी दी गई।
इन उपकरणों का हुआ भारी नुकसान:
कंपनी कर्मी द्वारा दिए गए आकलन के अनुसार, असामाजिक तत्वों की इस करतूत से टावर के कई कीमती उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए हैं:
1. एक्साइड कंपनी की 600Ah बैटरी: अनुमानित कीमत ₹1.60 लाख
2. अमर राजा कंपनी की 600Ah बैटरी: अनुमानित कीमत ₹1.60 लाख
3. डेल्टा कंपनी का 24kW IPMS: अनुमानित कीमत ₹1.00 लाख
4. पावर केबल व अन्य सामग्री: अनुमानित कीमत ₹30 हजार
कुल मिलाकर टावर कंपनी को लगभग 4.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
र………………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822