इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर 6 सितंबर 2026 को मैहर गार्डन में जिला रैली एवं PDC मीट आयोजित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने नई कार्यकारिणी का परिचय कराया।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर
इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर 2026 को मैहर गार्डन में भव्य जिला रैली एवं PDC मीट का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में क्लब की ओर से 'डिवाइन पब्लिक स्कूल' (Divine Public School) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें नए सत्र के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने क्लब की नई कार्यकारिणी का परिचय कराया। इसमें डॉ. ममता किरण (अध्यक्ष), अर्पणा सिन्हा (सचिव), अर्चना सिन्हा (ISO), ज्ञानी मिश्रा (तत्कालीन निवर्तमान अध्यक्ष/IPP), कंचनमूर्ति (उपाध्यक्ष), चंद्र प्रभा (कोषाध्यक्ष) और सुषमा रानी (Editor) शामिल हैं।
अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने बताया कि 6 सितंबर को मैहर गार्डन में आयोजित होने वाली जिला रैली एवं PDC मीट के दौरान विभिन्न सामाजिक व जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इनर व्हील की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
क्लब की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों से इस भव्य आयोजन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।
रिपोर्ट- विकास कुमार
………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822