जमुई की नव नियुक्त उप विकास आयुक्त (DDC) शिप्रा विजय चौधरी ने झाझा बस स्टैंड स्थित SGSY भवन का निरीक्षण किया। प्रस्तावित जीविका दीदी हाट की तैयारियों, साफ-सफाई और मरम्मत को लेकर दिए निर्देश।

जमुई: जिले की नव नियुक्त उप विकास आयुक्त (DDC) श्रीमती शिप्रा विजय चौधरी ने सोमवार को झाझा बस स्टैंड स्थित एसजीएसवाई (SGSY) भवन का औचक निरीक्षण किया। उल्लेछनीय है कि यह परिसर 'जीविका दीदी हाट' के निर्माण के लिए प्रस्तावित है।

 

निरीक्षण के दौरान डीडीसी महोदया ने पूरे परिसर का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण व व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का स्पष्ट आदेश दिया, ताकि जीविका दीदी हाट को शीघ्र क्रियान्वित किया जा सके।

 

इस निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) श्री बीरेंद्र कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) श्री संजय कुमार सहित कई जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

.......................................................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822