जमुई समाहरणालय में DM की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित। शिक्षा में सुधार, अधिकारियों द्वारा स्कूल गोद लेने और जन-शिकायत निवारण के दिए गए सख्त निर्देश।
जमुई। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ तथा सीडीपीओ उपस्थित रहे। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई और अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिला पदाधिकारी ने मॉडल विद्यालयों सहित सभी सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना, पहुंच पथ और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। शैक्षणिक माहौल सुधारने के लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को एक-एक सरकारी विद्यालय गोद लेकर व्यवस्थाओं को मजबूत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों से टैग करने के लिए संबंधित बीडीओ और सीडीपीओ को संयुक्त रिपोर्ट तुरंत सौंपने का आदेश दिया।
जिला अधिकारी ने जन-शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बैठक विभागों के बीच प्रशासनिक तत्परता बढ़ाने का माध्यम है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंचाया जा सके।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822