जमुई के पूर्व अति-नक्सल प्रभावित गुरमाहा, चोरमारा और मुसहरीटांड की महिलाओं ने डीएम और एसपी को रक्षा-सूत्र बांधकर विकास और सुरक्षा पर भरोसा जताया। पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति ब्यूरो, जमुई।
रक्षाबंधन के अवसर पर जमुई के पूर्व अति-नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्रों गुरमाहा, चोरमारा और मुसहरीटांड की महिलाओं ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यधारा में लौटे परिवारों की महिलाओं का समाहरणालय आकर विश्वास प्रकट करना प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन क्षेत्रों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं का प्राथमिकता के आधार पर विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के बाद उनके जीवन में व्यापक सुधार आया है। पहले पुलिस को देखकर छुपने वाले ग्रामीण अब प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागी बन रहे हैं। वर्तमान में इन क्षेत्रों में बच्चों की नियमित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन वितरण और पेयजल आपूर्ति जैसी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो रही हैं।
र……………………………………………………………………………………………………
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822