डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक का धमाका। नई भोजपुरी फिल्म 'बेटी घर की रानी' ने रिलीज के महज 12 घंटे में पार किया 10 लाख व्यूज का आंकड़ा।


कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।

भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्मों की मल्लिका बन चुकीं मशहूर अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डिजिटल दुनिया में उनका सिक्का मजबूती से जमता है।  अपर्णा बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज के पलासी निवासी संजय मल्लिक की बेटी हैं। उनकी नई रिलीज हुई पारिवारिक फिल्म बेटी घर की रानी’ ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने महज 12 घंटे के भीतर 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक व्यूज हासिल कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इमोशनल कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

यह फिल्म 10 जुलाई को Shujay Music World के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है। इसमें रिश्तों की मर्यादा, बुजुर्गों के प्रति आदर, पारिवारिक मूल्यों की अहमियत और समाज में लालच के खिलाफ एक बेटी के संघर्ष को बेहद संजीदगी से पर्दे पर उतारा गया है। यही वजह है कि फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में कामयाब रही है।


चुनौतीपूर्ण और दमदार किरदार में दिखीं अपर्णा

फिल्म में अपर्णा मल्लिक ने एक ऐसी सशक्त बेटी का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार की आन-बान-शान और अपने दादाजी के सम्मान के लिए हर बड़ी चुनौती से टकरा जाती है। उनके इस सहज और दमदार अभिनय की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।


शानदार स्टारकास्ट और अनुभवी टीम का कमाल

इस फिल्म में अपर्णा मल्लिक के साथ मुख्य भूमिकाओं में कुंदन भारद्वाज, विनोद मिश्रा, परी सिंघानिया, प्रियांशु सिंह और समर्थ चतुर्वेदी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण कृष्णा जे. हलवाई (गुप्ता) ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान अनुभवी डायरेक्टर धनंजय तिवारी ने संभाली है।


यूट्यूब की 'क्वीन' हैं अपर्णा, करोड़ों में हैं व्यूज

भोजपुरी सिनेमा में अपर्णा मल्लिक का नाम अब उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार है, जिनकी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही बड़ा इवेंट बन जाती हैं। इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों ने यूट्यूब पर व्यूज के झंडे गाड़े हैं:


'सास बहू की पंचायत' - 3 करोड़ से अधिक व्यूज

'क्योंकि हर एक सास ज़रूरी होती है' - 2 करोड़ से अधिक व्यूज

'शुभ लगन' - करीब 1 करोड़ व्यूज

'दुल्हन वही जो पिया मन भाए-2' - 50 लाख से अधिक व्यूज


पैन इंडिया स्टार के रूप में उभर रहीं अपर्णा

अपर्णा ने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी बेहद कम समय में खास पहचान बनाई है। 'बेटी घर की रानी' की इस धमाकेदार शुरुआत से साफ है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में व्यूअरशिप के कई नए रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली है।

…………………………………………………………………………………………

बेटी घर की रानी भोजपुरी फिल्म, अपर्णा मल्लिक न्यू मूवी, Aparna Mallik Beti Ghar Ki Rani, Shujay Music World, कंचन क्रांति एंटरटेनमेंट, Bhojpuri Blockbuster Movie 2026.