कानपुर के स्वरूपनगर स्थित एसबीआई शाखा के लॉकर से महिला के 50 लाख रुपये के जेवर गायब। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज।

 

कानपुर।

 

शहर के पॉश इलाके स्वरूपनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के लॉकर से एक महिला खाताधारक के करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सुनवाई न होने के बाद पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप पर स्वरूपनगर पुलिस ने बैंक प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

शाखा विलय के बाद हुआ फर्जीवाड़ा

कौशलपुरी निवासी रश्मि अरोड़ा के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2003 में स्वरूपनगर स्थित तत्कालीन स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (जिसका बाद में एसबीआई में विलय हो गया) में खाता खुलवाया था और उन्हें लॉकर नंबर 23 आवंटित किया गया था। पति के निधन के बाद वह अपनी बेटी के पास लखनऊ रहने लगी थीं, हालांकि उनके खाते से लॉकर का किराया लगातार कटता रहा।

 

बीती 21 जुलाई को जब वे बैंक पहुंचीं, तो उन्हें नया लॉकर नंबर आवंटित किया गया। इसके बाद 27 जुलाई को जब उन्होंने लॉकर खोला, तो उसमें रखे 50 लाख रुपये के सभी जेवरात गायब थे। बैंक प्रबंधन से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई थी।

……………………………………………………………………..

कानपुर एसबीआई लॉकर चोरी, स्वरूपनगर एसबीआई, बैंक लॉकर चोरी नियम, आरबीआई लॉकर मुआवजा, कानपुर क्राइम न्यूज, रश्मि अरोड़ा कानपुर