लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वैशाली जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
कंचन क्रांति ब्यूरो, हाजीपुर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार सुरेंद्र विवेक को पार्टी का नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद वैशाली जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेंद्र विवेक के लंबे संगठनात्मक अनुभव से बिहार में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनके कुशल नेतृत्व में चिराग पासवान का "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" का संकल्प राज्य के कोने-कोने तक पहुंचेगा।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वैशाली जिला प्रभारी सह एमएलसी अशरफ अंसारी, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, रणविजय चौरसिया, साजेश पासवान, अमित कुमार बबलू, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, अविनाश शर्मा, प्रकाश कुशवाहा और कुंदन सिंह सहित कई पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
...........................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822