मेरठ में दो सगी और एक मौसेरी बहन ने बिछड़ने के डर से एक ही युवक के साथ मंदिर में शादी की रस्में निभाईं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा है। पढ़ें कंचन क्रांति की खास रिपोर्ट।


कंचन क्रांति ब्यूरो, मेरठ।

बचपन के अटूट प्यार और एक-दूसरे से कभी जुदा न होने की जिद ने एक ऐसा अनोखा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में आग की तरह फैल रही है। दो सगी और एक मौसेरी बहन ने जिंदगी भर साथ रहने की चाह में एक ही युवक को अपना जीवनसाथी चुन लिया और मंदिर में शादी की रस्में निभा लीं। इस अजीबोगरीब शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामाजिक और धार्मिक हलकों में बहस छिड़ गई है।

(डिस्क्लेमर: कंचन क्रांति वायरल वीडियो और तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

शादी तय हुई तो बिछड़ने का लगा डर

सूत्रों के मुताबिक,  मामला अमरोहा के हसनपुर का बताया जा रहा है। तीनों बहनों के बीच बचपन से ही काफी गहरा लगाव है। हाल ही में जब परिजनों ने एक युवती का रिश्ता तय किया, तो तीनों को एक-दूसरे से अलग होने का डर सताने लगा। अलग होने की नौबत से बचने के लिए तीनों ने मिलकर एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने नजदीकी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ नगर के एक प्रसिद्ध मंदिर में जाकर वैवाहिक रस्में निभाने का दावा किया।

सोशल मीडिया रील्स बनाते हैं चारों

वायरल हो रहे एक वीडियो में तीनों युवतियां खुद इस शादी को अपनी मर्जी और सच्चा बता रही हैं। वहीं, युवक का कहना है कि उसने तीनों बहनों के गहरे लगाव को देखते हुए यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि युवक और तीनों युवतियां सोशल मीडिया पर कॉमेडी रील्स बनाने का काम भी करते हैं।

चारों घर छोड़कर गायब, परिजनों में नाराजगी

घटना सामने आने के बाद चारों अपने-अपने गांव वापस नहीं लौटे हैं और उनके मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहे हैं। जहां एक तरफ युवक के दोस्तों ने इस बात पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई, वहीं दूसरी ओर युवतियों के परिजन इस पूरे घटनाक्रम से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं।

व्यापारी नेता ने दर्ज कराई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इसे सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बताया है। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत कर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या बोली पुलिस?

मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है।

- राजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, हसनपुर कोतवाली

...........................................................................................................................

Meerut News, Viral Wedding Video Meerut, Three Sisters Marry One Man, Hasanpur Kotwali News, Kanchan Kranti Meerut, मेरठ क्राइम/वायरल न्यूज, अनोखी शादी मेरठ, कंचन क्रांति स्पेशल