देवघर के मदर टच स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राधा-कृष्ण नृत्य व महिला साड़ी रैंप प्रतियोगिता आयोजित हुई। गार्गी संस्थान के मधुबनी आर्ट स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ रही।

 

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

स्थानीय मदर टच स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्घाटन समाज सेवी रीता चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए रीता चौरसिया ने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार हमें आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण विश्व को शांति का मार्ग दिखाया और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव कल्याण का ज्ञान दिया।

 

वहीं, विद्यालय की निदेशिका रूपा श्री ने सभी उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विद्यालय में बच्चों के बीच मनमोहक राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए साड़ी रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा, गार्गी संस्थान द्वारा तैयार की गई मधुबनी आर्ट वस्तुओं का एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया, जहाँ स्थानीय लोगों ने जमकर खरीदारी की।

रिपोर्ट विकास कुमार

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822