प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देवघर एम्स और शंख चौक स्थित मनोकामना मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर लंबी उम्र की कामना की। यहाँ पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एम्स देवघर परिसर और शंख चौक स्थित मनोकामना महावीर मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और राष्ट्र सेवा की कामना की गई।
एम्स परिसर में हुआ दीप प्रज्वलन

एम्स देवघर में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के नाम 'आशीर्वाद का दीया' जलाया गया। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से बिना थके, बिना रुके और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उनके नेतृत्व में देश में धारा 370 की समाप्ति, राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण दास, विशाखा सिंह, जिला महामंत्री अभयानंद झा, मुकेश पाठक, कार्यक्रम संयोजक बबलू पासवान, ममता गुप्ता, सावित्री देवी, मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल, बिन्नू यादव, दिनेश सोनी, सौरभ कश्यप, भूषण सोनी, आशीष रवानी, दिलीप यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शंख चौक पर 'सेवा-संकल्प अभियान' की शुरुआत

दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले भाजपा के ‘सेवा-संकल्प अभियान’ की शुरुआत गुरुवार को शंख चौक स्थित मनोकामना महावीर मंदिर से की गई। इस दौरान सामूहिक दीप प्रज्वलन के जरिए सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया एवं विजया सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, दिलीप सिंह, बिनोद झा, ज्ञान शर्मा, सुभेन्दु सुमन अमित, बबलू कुमार, बबलू बरनवाल, शुभम कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुमन कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822