बांकीपुर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

 

पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सदस्य (विधायक) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा परिसर स्थित अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की प्रत्यक्ष विधायी राजनीति की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

 

हाल ही में हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। तीन दशकों से भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर मिली इस जीत के साथ ही विधानसभा में जन सुराज पार्टी का पहला खाता भी खुल गया है।

 

शपथ ग्रहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और जन समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिक प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर वे जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे।

 

..........................................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822