सोनी सब के शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। टाइगर को पता चला कि पुष्पा उसकी माँ है, वहीं चिराग के हाथ लगी डीएनए रिपोर्ट। जानिए आने वाले एपिसोड्स में क्या होगा खास।

मुंबई। सोनी सब का लोकप्रिय धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' (Pushpa Impossible) एक बेहद रोमांचक और भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गया है। शो की कहानी में जल्द ही एक ऐसा बड़ा सच सामने आने वाला है, जो पुष्पा (करुणा पांडे) और टाइगर (मुकुल हरीश) के रिश्ते को पूरी तरह से बदलकर रख देगा। जैसे ही टाइगर को यह सच्चाई पता चलती है कि पुष्पा ही उसकी असली माँ है, उसके पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है। वह अपने अतीत और इस सवाल से घिर जाता है कि आखिर उससे यह सच इतने लंबे समय तक क्यों छिपाया गया। जहां टाइगर इस नई और चौंकाने वाली हकीकत को समझने की जद्दोजहद कर रहा है, वहीं पुष्पा इस बात से बेहद चिंतित है कि इस खुलासे का उनके आपसी रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा।

चिराग के हाथ लगी डीएनए रिपोर्ट, पुष्पा ने उठाया कड़ा कदम

आगामी एपिसोड्स में ड्रामा और बढ़ने वाला है, क्योंकि पुष्पा का दूसरा बेटा चिराग (नितिन बाबू) इस सच्चाई के बिल्कुल करीब पहुँच चुका है। डीएनए टेस्ट की जाँच आगे बढ़ाते हुए आखिरकार चिराग के हाथ वह रिपोर्ट लग ही जाती है, जो टाइगर और पुष्पा के बीच के रिश्ते का पर्दाफाश कर सकती है। हालांकि, रिपोर्ट का सच सामने आने से ठीक पहले पुष्पा मुस्तैदी दिखाते हुए उसे हासिल कर लेती है और इस राज़ को दफन रखने की उम्मीद में उस रिपोर्ट को जला देती है। अब एक तरफ टाइगर सच जान चुका है, तो दूसरी तरफ चिराग भी सच्चाई के बेहद करीब है। ऐसे में पुष्पा खुद को और अपने परिवार को इस बड़े राज़ के परिणामों से बचाने के लिए संघर्ष करती नज़र आएगी।

मुकुल हरीश (टाइगर) ने साझा किए अपने अनुभव

आगामी ट्रैक के बारे में बात करते हुए अभिनेता मुकुल हरीश ने साझा किया, पुष्पा उसकी माँ है, यह सच टाइगर की ज़िंदगी में बहुत कुछ बदलने वाला है। यह उसके मन में कई भावनाएँ और ढेरों सवाल लेकर आएगा, खासकर इस बात को लेकर कि उससे यह सच्चाई इतने समय तक क्यों छिपाई गई। वह पुष्पा के साथ अपने रिश्ते को भी एक नए नज़रिए से देखना शुरू करेगा। टाइगर और पुष्पा के लिए चीज़ें अब और भी जटिल होने वाली हैं।

 आने वाले एपिसोड्स में देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुष्पा अपना यह राज़ बचा पाएगी या सच सबके सामने आ जाएगा। 'पुष्पा इम्पॉसिबल', हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर!

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822