रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

रविशंकर सिंह,रायबरेली।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहे पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान और जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।

महंगाई और अधिकारियों की निरंकुशता पर हमला

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरा देश, खासकर किसान और गरीब तबका भीषण महंगाई की मार झेल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं, जिससे आम जनता और गरीब आदमी लगातार पिस रहा है। थानों में खुलेआम दलाली चल रही है और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अत्यधिक महंगी हो गई हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान राजकुमार दीक्षित, रवि सिंह, प्रदीप सिंह, केपी सिंह, संतोष त्रिवेदी, अनिरुद्ध दीक्षित, बीके शुक्ला, राजा तिवारी, अजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, सोनी कुमारी, सुमित्रा रावत, अंजलि पासी और राकेश सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822