रायबरेली में डीएम सरनीत कौर ने प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 10 तहसीलदारों के तबादले व नई तैनाती के आदेश जारी किए। पढ़ें पूरी सूची।
रविशंकर सिंह, रायबरेली।
प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ने तहसीलदारों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 10 तहसीलदारों एवं हाल ही में पदोन्नत (प्रोन्नत) हुए अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर भेजा गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण कर योगदान आख्या (जॉइनिंग रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
नवीन तैनाती की सूची:
सुनील कुमार: प्रोन्नत होकर तहसीलदार, ऊंचाहार
यशवन्त सिंह: प्रोन्नत होकर तहसीलदार, डलमऊ
पवन कुमार यादव: प्रोन्नत होकर तहसीलदार, लालगंज
प्रदीप कुमार निगम: प्रोन्नत होकर तहसीलदार (न्यायिक), लालगंज
शालिनी तिवारी: प्रोन्नत होकर तहसीलदार, महाराजगंज
अवनीश कुमार: प्रोन्नत होकर तहसीलदार, सलोन
मंजुला मिश्रा: तहसीलदार (महाराजगंज) से स्थानांतरण कर तहसीलदार (न्यायिक), सदर
आकांक्षा दीक्षित: तहसीलदार (ऊंचाहार) से स्थानांतरण कर तहसीलदार (न्यायिक), सलोन
दीपिका सिंह: तहसीलदार (सलोन) से स्थानांतरण कर तहसीलदार (न्यायिक), महाराजगंज
प्रज्ञा द्विवेदी: तहसीलदार (डलमऊ) से स्थानांतरण कर तहसीलदार (न्यायिक), डलमऊ
शासन की प्राथमिकताओं और राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के नए पद पर योगदान देने के लिए पाबंद किया गया है।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822