रायबरेली के पत्रकार रवि शंकर सिंह को नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से उनके गांव डिडौली और पत्रकार संघ में खुशी का माहौल है।
रायबरेली। जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर सिंह (ब्यूरो प्रभारी, PmNews.18 व पुलिस मुखबिर न्यूज) को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एमडी शर्मा की संस्तुति पर उन्हें रायबरेली का नया जिलाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया है।
रवि शंकर सिंह के जिलाध्यक्ष बनने की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव डिडौली पहुंची, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के अधिवक्ता दिलीप सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रवि शंकर बचपन से ही असहायों की मदद और अन्याय के खिलाफ निर्भीकता से आवाज उठाते रहे हैं। वह हर परिस्थिति में अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे हैं। वहीं समाजसेवी अवध कुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजकुमार सिंह और महेंद्र सिंह ने कहा कि रवि शंकर अपनी स्वच्छ छवि और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के तमाम पत्रकारों ने बधाई दी। साथी पत्रकारों का मानना है कि रवि शंकर के जिलाध्यक्ष बनने से जिले के पत्रकारों के हितों की रक्षा होगी और उनकी आवाज को मजबूती मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर रवि शंकर सिंह ने कहा, "मैं संगठन और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। समाज के ज्वलंत मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही, मैं अपने पत्रकार साथियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ूंगा।"
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822