रायबरेली में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। 11 साधन सहकारी समितियों में ताले लटकने से बछरावां इफको केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। पूरी खबर पढ़ें।
रविशंकर सिंह, रायबरेली।
धान की रोपाई पूरी होने के बाद अब जिले के किसानों को यूरिया खाद के लिए भारी मारामारी का सामना करना पड़ रहा है। बछरावां क्षेत्र की 11 साधन सहकारी समितियों में ताले लटकने के कारण खाद की उपलब्धता होने के बावजूद वितरण ठप पड़ा है। नतीजतन, परेशान किसान बछरावां स्थित इफको केंद्र पर निर्भर होने को मजबूर हैं, जहां सुबह से ही किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
कशरावा, राजामाऊ, सुडौली और इचौली समेत कुल 11 समितियों से खाद न मिलने के कारण इफको केंद्र पर प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से कतार में खड़े होने के बाद भी किसानों को शाम तक महज एक या दो बोरी यूरिया ही नसीब हो पा रही है।
विशुनपुर निवासी मनोज, थुलेंडी के दिलीप, अतरा के पंकज और इचौली के रामेश्वर का कहना है कि समय पर यूरिया न मिलने से धान की पैदावार प्रभावित होगी। किसानों ने मांग की है कि यदि सहकारी समितियों से तुरंत वितरण शुरू कराया जाए, तो उन्हें इस किल्लत से राहत मिल सकती है।
उधर, इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्था संभालने में कठिनाई आ रही है।
...............................................................................................
रायबरेली यूरिया किल्लत, साधन सहकारी समिति, इफको केंद्र बछरावां, यूरिया खाद वितरण, धान की फसल यूरिया, रायबरेली किसान समस्या
