रायबरेली सांसद राहुल गांधी 9 सितंबर को 'दिशा' समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं और अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी 9 सितंबर को जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति ('दिशा') की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। लगभग 363 दिन बाद आयोजित हो रही इस बैठक में राहुल गांधी जिले में चल रही केंद्रीय योजनाओं की प्रगति और खामियों की समीक्षा करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी रिपोर्ट दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

 

बैठक के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया है। इससे पहले 'दिशा' की बैठक 11 सितंबर 2025 को हुई थी। इसके बाद 6 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक में पूर्व सांसद सोनिया गांधी के स्वास्थ्य कारणों से राहुल गांधी शामिल नहीं हो सके थे, जिसके बाद अमेठी सांसद के.एल. शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की थी।

 

बीती बैठकों में उठे मुद्दों पर विभागों से कार्यवाही रिपोर्ट (ATR) तलब की गई है। पिछली बैठकों के रुख को देखते हुए इस बार भी बैठक में गहमागहमी रहने की उम्मीद है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम तय होने के बाद सभी प्रशासनिक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

.......................................................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822