पश्चिम बंगाल के वर्धमान से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़ी बड़ी खबर। साहिबगंज के बरहड़वा से SIT ने आतंकी की करीबी छात्रा को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर।

साहिबगंज। पश्चिम बंगाल के वर्धमान (बर्दवान) से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल SIT (विशेष जांच टीम) ने झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र से एक युवती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती स्थानीय कॉलेज में स्नातक की छात्रा है।


चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 4 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का संपर्क हमीम मंडल से हुआ था। समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और इस दौरान कई बार दोनों की आपस में मुलाकात भी हुई।बंगाल SIT ने स्थानीय बरहड़वा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर यह कार्रवाई की। इसके बाद SIT की टीम गिरफ्तार छात्रा को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ वर्धमान ले गई है।



पूछताछ में आतंकी नेटवर्क को लेकर कई खुलासे

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के दौरान गिरफ्तार छात्रा ने संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल और उसके सहयोगियों से जुड़े नेटवर्क के संबंध में कई अहम जानकारियां दी हैं। SIT अब छात्रा के डिजिटल डिवाइस और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है, जिससे आतंकी नेटवर्क की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके।

…………………………………………………………………………………………

 

Sahibganj Barharwa Terrorist Connection, Hamim Mandal Burdwan SIT, Bengal SIT Arrests Girl Sahibganj, Sahibganj Crime News, Suspected Terrorist Network Jharkhand, वर्धमान संदिग्ध आतंकी खबर, साहिबगंज छात्रा गिरफ्तार