समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में बीच सड़क पर लड़की से अभद्रता और खींचतान का वीडियो वायरल। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की, तलाश जारी। पढ़ें पूरी खबर


कंचन क्रांति न्यूज, समस्तीपुर।

बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर बुधवार को कुछ बेखौफ युवकों ने सड़क पर फोटो ले रही एक लड़की को घेरकर न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि बीच सड़क पर उसे खींचते हुए 'बैड टच' भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, लड़की एक युवक के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी और सड़क किनारे रुककर फोटो ले रही थी। इसी दौरान तीन मनचले युवक वहां पहुंचे और लड़की को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की, बीच सड़क पर खींचते हुए उसका नाम-पता पूछा और उसके साथ बदसलूकी की। इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना का वीडियो देर रात वायरल होने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। उनमें पहला आरोपी विकास कुमार शर्मा (पिता- स्व. सुधार कुमार शर्मा, वार्ड नंबर-2, जगतसिंहपुर) है, जिसपर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शराब से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। दूसरा आरोपी राहुल कुमार (पिता- अरुण कुमार पासवान, वार्ड नंबर-1, जगतसिंहपुर) है।

एसपी समस्तीपुर, अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमुई का सवालः जिस बदमाश को गोली लगी थी वह कोर्ट पैदल कैसे चल रहा था?

  समस्तीपुर में देर रात घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह हड़कंप इसलिए है कि बिहार के लोग अपने पर आ गए तो पुलिस की ऐसी तैसी हो जाएगी। बिहार पुलिस सिर्फ लोगों के आक्रोश दबाने में जुटी है। अन्यथा जमुई के मामले में पुलिस ने जिस तरह झूठ का सहारा लिया वह बेहद आपत्तिजनक है। आपको याद होगा कि जमुई एसपी ने कहा कि छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करनेवाले शोहदे को एनकाउंटर में पकड़ा है। एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरे का पैर भागने में टूट गया। कल उन्हीं शोहदों को जमुई कोर्ट में पैदल चलते देखा। जमुई पुलिस को इस पर जवाब देना चाहिए।

 .............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822